गोबरघुसी के रानी झरना में पुलिया निर्माण की स्वीकृति, जल्द होगा शिलान्यास
Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत गोबरघुसी गांव के ऐतिहासिक स्थल रानी झरना में जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी की अनुशंसा पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने बताया कि शुक्रवार को रानी झरना टोला का दौरा करते हुए वहां रह रहे आदिम जनजाति समुदाय के लोगों से मिला और उनका हालचाल जाना।
उन्होंने बताया कि रानी झरना नाला पर पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिलने की जानकारी दिए जाने पर वहां के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। गौरतलब हो कि उस टोले के लोगों ने श्रमदान कर लकड़ी की पुलिया के सहारे नाला पार करते थे।





