बोड़ाम में मनाई गई झारखंड आंदोलनकारी श्यामापद महतो की पुण्यतिथि

Patamda: झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो के पूर्व बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष श्यामापद महतो की दूसरी पुण्यतिथि शनिवार को चिरुडीह मोड़ में मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक मगंल कालिंदी ने श्यामापद महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव किशनलाल महतो, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो व अश्विनी महतो, सुभाष कर्मकार, चित्तरंजन गोप, श्यामापद रजक, जिला परिषद सदस्य गीतांजलि महतो, प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह, रूपनारायण मोदक, काजल सिंह, शंभूनाथ सिंह, ईशान चंद्र मुर्मू, रामू कुंभकार, रति रमण सिंह, माणिक चंद्र महतो आदि मौजूद थे।
इससे पूर्व झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो के वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो ने भी श्यामापद महतो को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि श्यामापद झामुमो के सच्चे सिपाही थे और अलग राज्य के आंदोलन में पुलिस की लाठियां खाने एवं विरोधी पार्टियों का राजनीतिक शिकार होने के बावजूद पार्टी नहीं छोड़ी। वर्तमान समय में उनके जैसा कार्यकर्ता मिलना मुश्किल है इसलिए उनका असमय चले जाना हमेशा खलेगी।





