कुंदरुकोचा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, फॉरेस्ट इलेवन बनी विजेता
Patamda: पटमदा प्रखंड की खेड़ुआ पंचायत अंतर्गत कुंदरुकोचा गांव में आदिवासी डांगुवा क्लब के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू व विशिष्ट अतिथि में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा व झामुमो के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो शामिल हुए। 24 टीमों के बीच आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फारेस्ट इलेवन व बाहागड़ एफसी के बीच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा।
खेल के दौरान किसी तरह निर्णय नहीं होने पर पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया। उसमें भी बराबरी होने पर टॉस के सहारे फॉरेस्ट इलेवन को विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम को अतिथियों के हाथों 40 हजार, उप विजेता बाहागड़ एफसी को 30 हजार , तृतीय प्रशांत स्पोर्टिंग व चतुर्थ क्रमंडल एक्सप्रेस को 12- 12 हजार की नकद राशि देकर कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष नरेश चंद्र सोरेन, सचिव बाबलु टुडू व कोषाध्यक्ष मुचीराम सोरेन आदि का सराहनीय योगदान रहा। देर शाम तिलका डांस ग्रुप बालीगुमा के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।





