शहीद धनाई किस्कू की मनाई गई 17 वीं पुण्यतिथि, फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

Ghatshila : नासुस के पूर्व महासचिव शहीद धनाई किस्कू की 17वीं पुण्यतिथि सोमवार को नासुस द्वारा मुसाबनी नंबर-1 पोस्ट ऑफिस मैदान स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नासुस के महासचिव शैलेंद्र बास्के के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने शहीद धनाई किस्कू की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नासुस अध्यक्ष एवं महासचिव ने शहीद स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पूर्व शहीद परिवार के सदस्यों द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा-अर्चना की गई।
गौरतलब है कि तत्कालीन नागरिक सुरक्षा समिति (नासुस) महासचिव शहीद धनाई किस्कू की 5 जनवरी 2009 को नक्सलियों ने मुसाबनी पोस्ट ऑफिस मैदान में गोली मारकर हत्या कर दी थी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से नासुस अध्यक्ष शंकर चंद्र हेंब्रम, महासचिव शैलेंद्र बास्के, दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जलन मार्डी, महासचिव रामकृष्ण महतो, झामुमो के मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, राम बाबू मुर्मू, शहीद की पत्नी जमुना किस्कू, पुत्री लक्ष्मी किस्कू, परशुराम पात्र, विक्रम मुर्मू, मनीषा किस्कू, शूरू टुडू, बासो मुर्मू, आनंद हेंब्रम, लक्ष्मण मुर्मू, लंबोदर मुर्मू, राम टुडू, मोहन सिंह सोरेन, लखन मुर्मू, अब्दुल मोहिद, शेख सुल्तान सहित बड़ी संख्या में नासुस सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 4 महिला एवं 4 पुरुष टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, कमेटी की ओर से सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।






























