पटमदा में मानसिक रूप से बीमार 70 व्यक्तियों का हुआ इलाज

Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान मे मंगलवार को पटमदा के माचा स्थित सीएचसी मे नालसा डॉन 2025 के तहत मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह व पश्चिम बंगाल क्षेत्र के 66 पुराने और 4 नए मरीज शामिल हुए। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. दीपक कुमार गिरी ने सभी मरीजों का जांचोपरांत एक महीने के लिए निःशुल्क दवाइयां दीं। अगला शिविर 3 फरवरी को माचा सीएचसी में ही रखा गया है।
इससे पूर्व सीएचसी भवन परिसर एवं केजीबीवी बांगुड़दा के परिसर में नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। शिविर को सफल बनाने मे जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के स्मिता हेम्ब्रम, तंजीन कुल्लू एवं डालसा से पीएलवी शिव शंकर महतो, निताई चंद्र गोराई, नंदा रजक व फटिक चंद्र महतो का सराहनीय योगदान रहा।


