पोटका में मालवाहक टेंपो पलटने से एक की मौत, चार घायल
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Jamshedpur: पोटका थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य पथ पर तिरिंग गांव के समीप शनिवार को मालवाहक टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना में चार अन्य सवारियों को हल्की चोट लगी है। घटना शनिवार देर शाम की है। सूत्रों के अनुसार यूपी कानपुर के कठोई गांव के चप्पल व्यवसायी हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट में चप्पल बिक्री करने आए थे। हाट में चप्पल बिक्री करने के पश्चात टेंपो पर कुल नौ लोग सवार होकर हाता से चाईबासा की ओर जा रहे थे। तिरिंग गांव के समीप टेंपो के अनियंत्रित होकर पलटने से ड्राइवर प्रभा शंकर दब गया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।
Advertisements
टेंपो में सवार सुशील कुमार, बलराम, आनंद व लालचंद को हल्की चोट लगी। घायलों का प्राथमिक उपचार हाता के एक नर्सिंग होम में कराया गया। पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो दुर्घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे एवं प्रभा शंकर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर भेज दिया।