जमशेदपुर महानगर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को पटमदा के भाजपाइयों ने दी बधाई
Patamda: जमशेदपुर महानगर भाजपा में कई वर्षों तक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके सोनारी निवासी संजीव सिन्हा को शनिवार को जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा के बाद से पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम मंडल के भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है और उन्हें लोग लगातार बधाईयां देने लगे हैं। पटमदा के हुड़ुम्बिल निवासी पुराने भाजपाई सह निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि संजीव सिन्हा के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। करीब 3 दशक से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संजीव सिन्हा के अनुभवों एवं कार्यकुशलता का लाभ संगठन को मिलेगा।
पटमदा दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य सह लेकड़ो निवासी निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बेसरा ने कहा कि नए साल में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि अब जनहित के मुद्दे पर पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
पटमदा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि अब शहर के साथ – साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जिलाध्यक्ष की मदद मिलेगी।
बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी ने कहा कि पार्टी ने काफी सोच विचार करने के बाद सर्वसम्मति बनाते हुए एक योग्य व्यक्ति को संगठन की कमान सौंपी है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि 2029 में भी जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में जुगसलाई क्षेत्र में कमल खिलेगा। पार्टी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे
पटमदा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह जिला सह सदस्यता प्रभारी मंटू चरण दत्त ने कहा कि जमशेदपुर महानगर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को हार्दिक बधाई। आशा है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और संगठन के कार्यों को और ज्यादा गति मिलेगी। उनकी मेहनत और समर्पण क्षेत्र के विकास के लिए प्रेरणादायी हो। उनके कुशल मार्गदर्शन में हम सब मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।






























