बोड़ाम के दामोदरपुर गांव से दो खस्सी की चोरी, दहशत
Patamda : बोड़ाम थाना अंतर्गत दामोदरपुर गांव में शनिवार रात को अज्ञात चोरों ने हेमचंद्र सिंह के घर में बंधे दो खस्सी की चोरी कर ली। पीड़ित हेमचंद्र ने बताया कि शनिवार को घर में वह अपने बड़े बेटे संतोष सिंह के साथ घर में सोए हुए थे। रात करीब 3 बजे जब बैल को चारा देने के लिए गोहाल घर की तरफ गया तो देखा कि उसके दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। फिर अंदर जाने पर पता चला कि दो बड़ा खस्सी गायब है।
इसकी जानकारी तुरंत अपने बड़े बेटे संतोष सिंह को दिए जाने के बाद आसपास खोजबीन की गई लेकिन खस्सी का कहीं कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित हेमचंद्र ने बताया कि उनका छोटा बेटा कमल सिंह भूला गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं और वही रात को रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी और नातनी पिकनीक गए थे, वे दोनों उसी कमरे में सोते थे। कमरा खाली होने का फायदा अज्ञात चोरों ने उठाते हुए खस्सी की चोरी कर ली। दोनों की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपए होती। इस संबंध में सोमवार को बोड़ाम थाना में लिखित शिकायत करने की बात कही। ग्रामीणों को शक है कि इस घटना में आसपास के ही किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।





