भानसिंह पूजा के अवसर पर दुआरीडीह में टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Patamda: पटमदा प्रखंड की लावा पंचायत अंतर्गत दुआरीडीह गांव में खुशहाली की कामना करते हुए हर साल की भांति इस साल भी भानसिंह देवता की पूजा अर्चना की गई। पुजारी उमा पद सिंह एवं सहयोगी विश्वनाथ सिंह ने विधिवत रूप से पूजा संपन्न कराई। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने एक दर्जन बकरे की बलि चढ़ाई। पूजा अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महिलाएं डीजे की धुन पर खूब थिरके। बोड़ाम के छोलागोड़ा टुसू दल को पहला पुरस्कार के रूप में साढ़े तीन हजार , द्वितीय पुरस्कार सारी टुसू दल को तीन हजार व तीसरा पुरस्कार तुररीकोचा टुसू दल को ढाई हजार रुपए दिया गया।
देर शाम पटमदा के अपो व पुरुलिया जिले की कोटशिला छऊ टीम के द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें दूरदराज से काफी संख्या में लोग शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। मेला में विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, मुखिया कानूराम बेसरा, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, समाजसेवी शरत सिंह सरदार, भक्तरंजन भूमिज, अमर सिंह सरदार, रमानाथ सिंह, प्रसाद सिंह, शेख अनवर, शेख सनोज व शेख रहीम, राहुल अंसारी, आदित्य सिंह आदि उपस्थित थे।





