स्थानांतरण पर पटमदा के बीईईओ को दी गई समारोह पूर्वक विदाई
Patamda: पटमदा-बोड़ाम के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रहे प्रभाकर कुमार का रांची जिले में स्थानांतरण होने के कारण बुधवार को पटमदा के नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के रूप में कुमारी अनिता सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा परिवार पटमदा-बोड़ाम ने दोनों ही पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य विदाई सह- अभिनंदन समारोह आयोजित की। समारोह के प्रारंभ में मध्य विद्यालय पटमदा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरबिन्द कुमार कुईला ने प्रभाकर कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा की। जबकि नव-पदस्थापित बीईईओ कुमारी अनिता सिन्हा का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप कुमार, राजीव रंजन पांडे, माधव कुमार , पंचानन महतो, प्रबोध कुमार महतो ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बीआरपी अवनी महांती जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीपीओ शकुन्तला महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप गोबर्धन महतो, राजेश कुमार मिश्रा, जगदीश चंद्र महतो, ब्रह्मपद महांती, सत्यजीत दे, तापस हालदार , निशित कुमार, पूनम कुमारी, वर्णाली माझी, अनिता साव कुजूर , सुनीता कुमारी , उपेंद्र नाथ हेम्ब्रम , सुब्रत कुमार मल्लिक , संजीव कुमार दत्ता एवं मिहिर कुमार प्रामाणिक सहित पटमदा बोड़ाम के दर्जनों शिक्षकों के साथ-साथ सभी संकुलों के संकुल साधनसेवी उपस्थित रहे।





