बूढ़ाबूढ़ी पहाड़ से सटे बाटालुका नाला में 61 लाख से बनेगी पुलिया, ग्रामीणों में खुशी
झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने किया पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास
Patamda : बूढ़ाबूढ़ी पहाड़ से सटे पटमदा प्रखंड की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत बाटालुका एवं आमदापहाड़ी के बीच नाला में जिला अनाबद्ध निधि से स्वीकृत आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधायक मगंल कालिंदी की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि के तौर पर झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। करीब 62 लाख की लागत से स्वीकृत इस पुलिया के निर्माण हो जाने से आमदापहाड़ी , बारूबेड़ा, बाटालुका, जाहीरडीह व रांगामाटी गांव एवं टोले के एक हजार परिवारों के अलावा पश्चिम बंगाल से जमशेदपुर के लिए आवागमन करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। आवागमन में सुविधा होगी। फिलहाल लकड़ी का अस्थायी पुलिया से लोग आवागमन कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान लगमनी सोरेन ने बताया कि सबसे दिक्कत बरसात के मौसम में आने जाने में होती है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी से नाला में पुलिया निर्माण करवाने की मांग रखी गई थी। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए विधायक ने पुलिया निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई है। मौके पर झामुमो पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, सुफल टुडू, सुजीत महतो, संजय सिंह, सुभद्रा सिंह, सागर सिंह, गणेश सोरेन, हाड़ीराम सिंह, मंगल सिंह व मंटू सिंह आदि उपस्थित थे।






























