कुमीर धरम घुटा में पांता पूजा 7 फरवरी को, तैयारी बैठक संपन्न
Patamda : पटमदा प्रखंड के कुमीर गांव में 7 फरवरी को कुमीर खूंटकाटी हिंदोयार गोष्ठी के द्वारा पांता पूजा (धरम पूजा) का आयोजन किया गया है। वंश प्रमुख सह लाया अभिलाष महतो ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम पूर्वजों के द्वारा नियमानुसार किया जाता रहा है। यह कार्यक्रम कभी 12 वर्ष या कम से कम 6 वर्ष के अंतराल में किया जात है। इस बार यह कार्यक्रम हिंदोयार गोष्ठी के पेनादा (बोड़ाम), आमड़ाबेड़ा एवं तुलसीडीह (पश्चिम बंगाल) के साथ – साथ बांसगड़ (पटमदा) के व्रती भाग लेंगे। 7 फरवरी को उपवास कार्यक्रम के साथ- साथ रात में बंगाल तथा झारखंड के कलाकारों के द्वारा महाराय काव्यपाठ एवं 8 फरवरी को पूजा अर्चना के पश्चात पुरंतरी एवं आमंत्रित अतिथियों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस बार कार्यक्रम में 60 से 70 बकरों की बलि चढ़ाए जाने की संभावना है तथा लगभग 15 हजार लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजक कमिटी के सदस्य सह शिक्षक प्रबोध कुमार महतो ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम में गोष्ठी के सभी परवारों की सहभागिता एवं सहयोग रहता है, जिसके कारण मन्नत पूरा करने वाले परिवारों का खर्च कम होता है। गोष्ठी के सभी परिवारों के समन्वय तथा सहयोग रहने के कारण कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होता है। बताया कि कार एवं बाइक के लिए अलग -अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो । उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु लगभग 21 वॉलेंटियर का चयन किया जाएगा। बैठक में मुख्य सलाहकार छुटुलाल महतो, अभिलाष महतो संचालन समिति के भरत महतो, हृषिकेश महतो, श्रावण महतो, निरंजन महतो, सुरेश महतो, हरलाल महतो, सागर महतो, अक्षय महतो ,त्रिलोचन महतो,सुधीर महतो, विश्वनाथ महतो, भद्रपद महतो एवं विजय महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।





