अलकतरा फैक्ट्री के पास दो बाइकों के बीच भिड़ंत, तीन घायल
Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना अलकतरा फैक्ट्री के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों के बीच सीधे टक्कर होने से उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मिर्जाडीह निवासी भोलाराम कुशवाहा व मनोज गोराई एवं डिमना बस्ती निवासी सोनू दास शामिल हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी को चिकित्सा हेतु एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोनू दास शराब के नशे में धुत था व नशे की हालत में होने के कारण ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक पर सवार लोगों को धक्का मार दिया।





