झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन, आंदोलनकारियों के मुद्दे को विधानसभा में उठाने की मांग
Patamda: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारियों ने झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष विश्वजित प्रमाणिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी के विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों से अवगत कराते हुए झारखंड विधानसभा में झारखण्ड आंदोलनकारियों के हित में आवाज बुलंद करने की अपील की। सभी चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को उत्तराखंड की तर्ज पर आंदोलनकारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विधायक के समक्ष रखा गया।
मांगों में जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन तथा राजकीय मान सम्मान, निशुल्क मेडिकल सुविधा, समूह जीवन बीमा का पारिवारिक लाभ, सभी आदोलनकारियों को अंतर्राज्यीय यात्रा कूपन तथा पहचान पत्र, आश्रितों की रोजी रोजगार एवं नियोजन में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ, आंदोलनकारियों के बच्चों को केजी से पीजी एवं वोकेशनल तथा तकनीकी शिक्षा निशुल्क देने की सुविधा तथा पक्का मकान सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं देना शामिल हैं। मौके पर शरत चन्द्र महतो, डॉक्टर लखीकांत महतो, सुनील कुमार महतो, जीतू लाल महतो, मिहिर कुमार तिवारी, झंटू लाल महतो, भजहरि महतो, संजय कुमार महतो, दीपक कुमार महतो एवं देवव्रत महतो आदि मौजूद थे।





