पटमदा में ‘श्रीनाथ शिक्षा संगम 3.0’ 14 मार्च को, ऑन-स्पॉट एडमिशन के साथ 50% तक स्कॉलरशिप का अवसर
Patamda : छात्रों के शैक्षणिक एवं करियर विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर की ओर से ‘श्रीनाथ शिक्षा संगम 3.0’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ऑन-स्पॉट एडमिशन सह एजुकेशन फेयर के रूप में आयोजित होगा, जिसमें विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्यक्रम 14 मार्च 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से टीवीएस शोरूम के सामने, पटमदा में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ऑन-स्पॉट एडमिशन की सुविधा के साथ 50 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप का लाभ भी दिया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे छात्र अपने भविष्य के लिए सही कोर्स और करियर क्षेत्र का चयन कर सकें।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लिकेशन, कॉमर्स, आर्ट्स, फार्मेसी, शिक्षा और आईटी से जुड़े कई पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। वर्तमान तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल मार्केटिंग जैसे आधुनिक और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्स भी उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को नई तकनीकों, डिजिटल स्किल्स और उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाती है। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को इंटर्नशिप, स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्री एक्सपोजर और प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाती है। पटमदा में आयोजित प्रेस मीट के दौरान श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की ओर से डॉ. जे. राजेश (डीन, प्रशासन), गौरव मिश्रा (मार्केटिंग हेड), सुब्रत महंती (मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव) तथा दीपंकर महतो (डायरेक्टर, विवेकानंद कंप्यूटर सेंटर) उपस्थित रहे।





