बिड़रा में ट्रेलर–बस आमने-सामने, आधे घंटे तक लगा जाम; माचा से डांगा तक वाहनों की लंबी कतार
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव स्थित टर्निंग प्वाइंट पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक ट्रेलर और बस के आमने-सामने आ जाने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस कारण करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और माचा से डांगा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
स्थानीय उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि दोनों बड़े वाहनों के आमने-सामने फंस जाने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों के सहयोग से जाम हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।





