बांकादा में भीषण गर्मी के बीच 202 यूनिट रक्तदान से बना सेवा का नया कीर्तिमान, युवाओं में दिखा उत्साह

Patamda: सुदूरवर्ती बोड़ाम प्रखंड के बांकादा मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच विश्व कल्याण समिति बांकादा-गागीबुरु, बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट, टैलेंट सर्च एकेडमी, झारोटेफ और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में रविवार को कुल 202 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में पटमदा-बोड़ाम के युवाओं के साथ-साथ जमशेदपुर, घाटशिला और नीमडीह से आए प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दोपहर 12 बजे के बाद ऐसी स्थिति रही कि लोग कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। महिला रक्तदाता माधवी दास सहित कुल 202 लोगों ने रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट और टैलेंट सर्च एकेडमी द्वारा सभी रक्तदाताओं को हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। आयोजकों ने संदेश दिया कि रक्तदान जहां जरूरतमंद को नया जीवन देता है, वहीं हेलमेट पहनना स्वयं के जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस सफल आयोजन में विश्व कल्याण समिति के सदस्य प्रबोध कुमार महतो व शिवचरण सिंह सरदार, बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट की ललिता महतो व फुचुराम महतो, टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हराधन महतो, झारोटेफ के जिलाध्यक्ष पंचानन महतो, सचिव उत्पल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष कार्तिक चंद्र गोप के अलावा अतिथि के रूप में शामिल प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अंगद सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, बोड़ाम भाजपा मंडल अध्यक्ष सनातन दास, कमलपुर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, सदानंद महतो, धीरेन्द्र नाथ राय, अश्विनी सिंह सरदार, दीनबंधु सिंह, पुरुषोत्तम विश्वनाथ, गणेश महतो, मुरारी मोहन पाल, निरंजन रजक, राजशेखर महतो, देवेन सिंह, सुभाष महतो, देवब्रत महतो, सुब्रत महतो, सोमनाथ सहिस, नित्य मंडल, दयाल कुम्भकार, असित महतो, दयामय बाउरी, बिभूति सिंह, बाबूलाल महतो, माधव महतो, रथु महतो, प्रफुल्ल महतो, प्रिय दास सिंह, खगेन किस्कू, परेश मंडल, परेश दत्ता, राजेश कुमार दास, हेमन्त महतो, बिमल महतो, संतोष मोदी, निताई सिंह, नागेंन सिंह, गुरुचरण सिंह, अर्जुन महतो, अनिल सिंह, पशुपति सिंह, रतन दास, हरिपद महतो, श्रावण सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।






























