आदित्य बिड़ला छात्रवृत्ति में चयनित छात्रा पिंकी मोदक सम्मानित
Patamda: बेलडीह ग्राम पंचायत अंतर्गत बंगोई गांव की प्रतिभाशाली छात्रा पिंकी मोदक को आदित्य बिड़ला छात्रवृत्ति में चयनित होने पर एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें कॉपी-कलम भेंट की गई, वहीं उनके पिताजी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बेलडीह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो एवं ग्राम प्रधान शिवचरण सिंह सरदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही गांव के ट्यूशन शिक्षक परेश मंडल और ट्यूशन पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने पिंकी मोदक की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


