विधायक प्रतिनिधि ने जेई से की खराब ट्रांसफॉर्मरों को बदलने की मांग
Patamda: पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने बुधवार को विद्युत विभाग के कनीय अभियंता प्रत्यूष आनंद से दूरभाष पर बात करते हुए क्षेत्र के सभी खराब पड़े ट्रांसफॉर्मरों को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग अंधेरे में हैं और लगातार हो रही आंधी बारिश के कारण लोगों के घरों में कीड़े मकोड़े घुसने एवं उसके काटने का खतरा बढ़ गया है।
टुडू ने आज शाम तक जोड़सा पंचायत के तुंगबुरु एवं मेघादह में दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगवाने का आग्रह किया है ताकि गांव में पुनः बिजली की आपूर्ति चालू हो सके।


