हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए समाजसेवी आस्तिक महतो, लिया आशीर्वाद
Patamda : पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र में इन दिनों धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जमशेदपुर के समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो ने पटमदा प्रखंड के लच्छीपुर, बेलडीह एवं चड़कपाथर, बोड़ाम प्रखंड के गागीबुरु तथा गम्हरिया प्रखंड के उत्तमडीह गांव स्थित सार्वजनिक हरि मंदिरों में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
इस दौरान आस्तिक महतो ने मंदिर में प्रार्थना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं लोगों के कल्याण की कामना की। भक्तों द्वारा कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। हरिनाम के संकीर्तन से गांवों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संकीर्तन में भाग लिया। आस्तिक महतो ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का माध्यम भी है। मौके पर उनके साथ पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो एवं नकुल महतो आदि मौजूद थे।






























