पटमदा के बेलटांड़ से 14 वर्षीय किशोर लापता, परिजन चिंतित
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के लावा टोला, बेलटांड़ से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। शंभू माझी का पुत्र संदीप माझी शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घर से खेलने के बहाने निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। देर रात तक भी किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।
ग्राम प्रधान बृंदावन दास के अनुसार, संदीप मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) है और आशंका जताई जा रही है कि वह रास्ता भटककर कहीं चला गया होगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को संदीप के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत (मोबाइल नंबर 7366843636) संपर्क करें या नजदीकी थाने को सूचित करें। रात 10 बजे तक परिजन हर संभव माध्यम से किशोर की तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है।


