नल पर हाथ धोने को लेकर विवाद, मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
Patamda : बोड़ाम थाना कांड संख्या 30/26 में दर्ज मारपीट मामले के दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम लावाजोड़ा निवासी बुढा उर्फ विभीषण महतो तथा बांका सिंह उर्फ बृहस्पति सिंह शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला चौक (बाजार) में नल पर पहले हाथ धोने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने भूला गांव निवासी 23 वर्षीय पूर्ण बनर्जी पर रॉड और ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी के आधार पर थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।


