पटमदा में जेएलकेएम का बूथ स्तरीय सम्मेलन संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर
Patamda: पटमदा प्रखंड के बिड़रा (डांगा) स्थित ग्राम संसद भवन में मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्प लिया। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि सशक्त संगठन ही जनसमस्याओं के समाधान और जनता के अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी बना सकता है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने संगठन की जमीनी मजबूती और बढ़ते जनसमर्थन का संकेत दिया। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुगसलाई के पूर्व प्रत्याशी विनोद स्वांसी, केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, पूर्व प्रत्याशी रामदास मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी फनी भूषण महतो, जिला प्रवक्ता फनी महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रामप्रसाद महतो, प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चंद्र महतो, गणपति करुआ, रेखा कालिंदी, सुलोचना महतो, पूनम महतो, भानुप्रिया महतो, अजित महतो, बुद्धेश्वर महतो, मृत्युंजय महतो, श्याम सुंदर महतो, साहेब राम महतो, सुशील बेसरा, कृष्ण सहिस, गोरांग महतो, राजेश कुंभकार, मंगल कुंभकार, शिव शंकर महतो, भैरव महतो, दया सागर महतो, धनंजय कर्मकार, योगेश्वर कुमार, हरे कृष्ण महतो, शांति राम महतो, प्रताप महतो, कैलाश महतो, सागर महतो, बिकल महतो, निर्मल महतो, अजय महतो, प्रवीर महतो, अंकुर महतो, बिपिन महतो, शुभेंदु महतो, नरेश महतो, प्रवीर कुमार महतो, मलय महतो, मंगल कारवां, लाल मोहन महतो, नकुल कुमार, विश्वजीत महतो, प्रदीप कुमार, हरिपद महतो व अजय कुमार आदि मौजूद रहे।






























