हरिनाम संकीर्तन में समाजसेवी आस्तिक महतो हुए शामिल, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
Jamshedpur: समाजसेवी एवं झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो गुरुवार को विभिन्न प्रखंडों में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने जमशेदपुर प्रखंड के घोड़ाबांधा, पटमदा के माचा, पोटका प्रखंड के राखडीह व बीरग्राम तथा चांडिल प्रखंड के पाथराखून गांव स्थित सार्वजनिक हरि मंदिरों में पहुंचकर हरिनाम का श्रवण किया और माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ पोटका के जिला पार्षद हिरणमय दास, बोड़ाम के पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो और डोमजूड़ी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


