पटमदा कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना, उन्नत भारत अभियान एवं इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ईस्ट के संयुक्त तत्वावधान में “सड़क सुरक्षा” पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित हुई। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए छात्रों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य वक्ता सेफ्टी ऑफिसर आलोक ने ट्रैफिक नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, सिग्नल पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्रों के साथ सवाल-जवाब भी किया।
कार्यक्रम में डॉ. मीना मुखर्जी, जया बंदोपाध्याय, रूमा मुखर्जी, संजय कुमार व अजीत कुमार महतो सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। छात्रों ने ध्यानपूर्वक जानकारी सुनी और उसे जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो सहित कॉलेज के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


