झामुमो नेता शंभू दास ने सुप्रियो भट्टाचार्य को दिया रथयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण
Patamda: झामुमो नेता शंभू दास ने गुरुवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य से मुलाकात कर पटमदा प्रखंड के दगड़ीगोड़ा स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित होने वाली पहली भव्य रथयात्रा की तैयारियों की जानकारी भी साझा की।
शंभू दास ने बताया कि इस वर्ष पहली बार भगवान जगन्नाथ देव की रथयात्रा निकाली जाएगी, जिसे लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। मंदिर कमेटी एवं ग्रामीणों द्वारा रथयात्रा को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, सुप्रियो भट्टाचार्य ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे जल्द ही दगड़ीगोड़ा गांव पहुंचकर मंदिर कमेटी एवं ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।


