आठ दिन बाद दिघी गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी
Patamda : पटमदा प्रखंड के दिघी गांव में बुधवार को नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। बिजली की समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी पिछले 8 दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर पटमदा के समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने पहल करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क कर समस्या के समाधान का प्रयास किया और नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और समाजसेवी विश्वनाथ महतो के प्रति आभार जताया। मौके पर बिजली मिस्त्री एमडी मोहम्मद, सुखमय दत्ता एवं मुमताज अंसारी सहित ग्रामीण सामंत महतो, आकुल मुदी, कालीपद महतो, कार्तिक महतो, छूटूलाल मूदी, उमेश चंद्र महतो, बजेंद्र मुदी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



