भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा नेमरा से बोड़ाम होते हुए पटमदा पहुंची
Patamda : छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में नेमरा से शुरू हुई भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को बोड़ाम होते हुए पटमदा पहुंची। यात्रा के दौरान पटमदा स्थित जल्ला कॉलेज परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चलाए जा रहे अभियान के प्रति समर्थन जताया।
इसके बाद यात्रा बेलटांड़ चौक पहुंची, जहां पैदल मार्च के माध्यम से युवाओं और छात्रों को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध नियुक्ति की मांग को लेकर जागरूक किया गया। इसके बाद यात्रा जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई। यात्रा का उद्देश्य राज्य की भर्ती व्यवस्था में व्याप्त खामियों को दूर करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराने की मांग को मजबूती से उठाना है।
इस दौरान जाल्ला कॉलेज के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के अलावा देवव्रत महतो, सुब्रत महतो, मृत्युंजय महतो, राजेश कुंभकार, कैलाश महतो, चंदन महतो, निर्मल महतो, शिवशंकर महतो, अमित महतो, प्रताप महतो, सुजीत महतो, महादेव महतो, दीपक महतो, साहेब राम महतो, मिहिर महतो, प्रदीप महतो, भक्त रंजन महतो समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



