जेएलकेएम नेता सुब्रत महतो की पहल पर दांदुडीह में लगा नया ट्रांसफार्मर
Patamda: पटमदा प्रखंड की ओड़िया पंचायत अंतर्गत दांदुडीह गांव में पिछले पांच दिनों से ठप बिजली आपूर्ति मंगलवार को नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद बहाल हो गई। बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही जेएलकेएम के जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो ने तत्काल बिजली विभाग के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता से दूरभाष पर संपर्क कर समस्या से अवगत कराया तथा जल्द समाधान की मांग की। सुब्रत महतो की पहल के बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया।
इस संबंध में सुब्रत महतो ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर समस्या के समाधान का प्रयास करते रहेंगे।



