राष्ट्र शहीद सम्मान समिति की बैठक में कमेटी का पुनर्गठन, पंचानन दास बने अध्यक्ष
Patamda: राष्ट्र शहीद सम्मान समिति पटमदा-बोड़ाम की एक आवश्यक बैठक शनिवार को कुमीर गांव स्थित शहीद स्थल में सेवानिवृत शिक्षक शरत सिंह सरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हर साल की भांति इस साल भी 8 अक्टूबर को भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि सह स्मरण सभा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
बैठक में समिति के पूर्व अध्यक्ष छुटुलाल महतो द्वारा निजी कारणों से त्यागपत्र सौंपने के बाद नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में पूर्व प्राचार्य पंचानन दास, उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, सचिव भीष्मदेव महतो व कोषाध्यक्ष के रूप में मनसाराम महतो का चयन किया गया है। जबकि संस्कृति कार्य संचालक समिति के अध्यक्ष कार्तिक महतो व जीतू महतो को सचिव बनाया गया है। सदस्यों में गुरुपद महतो, काशीनाथ महतो, विश्वनाथ महतो, गणेश महतो, मनोरंजन महतो, कार्तिक महतो, पशुपति महतो, महेश्वर महतो, फनी महतो व महेश्वर महतो (भालू) शामिल किए गए हैं।
बैठक में समाजसेवी हरिहर टुडू, सुभाष सिंह, गोराचांद महतो, सुभाष महतो, आशुतोष महतो, बुद्धेश्वर महतो व पशुपति महतो आदि सदस्य मौजूद थे। समिति की अगली बैठक 28 सितंबर को शहीद स्थल में होगी।