कमलपुर पुलिस ने फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

Patamda : करीब 8 साल पुराने मामले में फरार कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी प्रकाश कुंभकार के घर में मंगलवार को कमलपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक कपिल देव महतो ने ग्रामीणों के समक्ष इश्तेहार चिपकाया।
इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर ने बताया कि कमलपुर थाना कांड संख्या 10 / 16 के नामजद आरोपी है प्रकाश कुंभकार। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा है। तीन बार नोटिस जारी होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ है। मंगलवार को कोर्ट से निर्गत इश्तेहार को चिपकाते हुए अविलंब कोर्ट में सरेंडर करने को कहा गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान संदीप मिश्रा, संजय प्रमाणिक, चित्तरंजन कुंभकार व सशत्र बल शामिल थे।





