संविधान दिवस पर दिघी भूला उच्च विद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन जमशेदपुर की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर नेहरू युवा केंद्र जमशेदपुर के जिला अधिकारी अंजली कुमारी की उपस्थिति में सबसे पहले विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” के तहत एक पेड़ लगाया गया। उसके बाद शिक्षक- शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के साथ संविधान के प्रस्तावना को पढ़ा गया।
विद्यालय परिसर से भूला मोड़ तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें संविधान विषय पर विभिन्न नारा लगाते हुए लोगों को
भारत के संविधान के प्रति जागरूक किया गया। संविधान विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की छात्रा भारती महतो प्रथम,10वीं की सुषमा सिंह द्वितीय, और 12वीं की कविता सिंह व पूर्णिमा महतो ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त की। सभी को डायरी देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षिका चित्रा महांती, शिक्षक संजीव कुमार सिंह, कल्याणी कुमारी, श्वेता मिश्रा, अमित कुमार पुराण, गणेश गोराई, सुनीता विनायक, मधु कुमारी, कृष्ण पद हांसदा, निवारण महतो, डॉ. अरुणा कुमारी, आशुतोष कुमार, बिप्लव नंदी, आलोक रंजन, त्रिलोचन महतो, राजू कुमार, रेवती मोहन गोप, पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक धरणी सिंह, रजनी कांत सिंह व गोपेन महतो आदि उपस्थित थे।