कारगिल शहीद नागेश्वर महतो की जयंती पर विधायक सविता महतो व समाजसेवी आस्तिक महतो ने चढ़ाए श्रद्धा के फूल
माल्यार्पण करतीं विधायक सविता महतो
Chandil : ईचागढ़ प्रखंड के नागासेरेंग मोड़ स्थित कारगिल शहीद नागेश्वर महतो की जयंती पर मंगलवार को विधायक सविता महतो व जमशेदपुर के समाजसेवी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि शहीद का खून व्यर्थ नहीं जाएगा। विधायक ने कहा कारगिल युद्ध के दौरान नागेश्वर महतो शहीद हो गए थे उनकी जयंती पर उनकी वीर गाथा को याद करना और उनके सपनों को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, अमित सिन्हा, बिजय कृष्ण महतो, राजीव मांझी, जगदीश लायेक, जगदीश पुरान, जिबानंद साव आदि काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
माल्यार्पण करते समाजसेवी आस्तिक महतो।
आस्तिक महतो ने कहा कि आज ही के दिन इस धरती पर रांची के ओरमांझी निवासी व सेना के सूबेदार रहे नागेश्वर महतो के अलावा स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस ने भी जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि खुदीराम बोस ने जहां हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ते हुए देश के लिए बलिदानी दी थी वहीं नागेश्वर महतो ने भी देश की जनता को सुरक्षित रखने व भारत माता का सर ऊंचा रखने के लिए कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राण की आहुति दी थी। उन्होंने उपस्थित लोगों को वीर शहीदों की जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील की। मौके पर घनश्याम महतो, निर्मल महतो, नकुल महतो, स्वपन कुमार महतो (पूर्व जिला पार्षद), मनोज महतो, अनिल सिन्हा, अमित सिन्हा, विजय महतो, वैशिष्ठ महतो, आषाढ़ महतो, गौतम महतो, श्यामसुंदर गोप, बासुदेव महतो, गौर महतो व अशोक सिंह आदि मौजूद थे।