गुड़ाबांदा के पास ओड़िशा सीमा पर घूम रहा है 30 हाथियों का दल, दहशत में ग्रामीण
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
ओड़िशा सीमा के एक गांव में मौजूद हाथियों का दल।
Advertisements
Gurabanda (Sanat Kumar Pani) : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के वन क्षेत्र में विगत दिनों एक बाघिन के आने से ग्रामीण दहशत में थे। बाघिन ने ओड़िशा के सिमलीपाल वन क्षेत्र से झारखंड के वन क्षेत्र में प्रवेश किया था, जो अब तक चाकुलिया वन क्षेत्र में मौजूद है। इससे तत्काल लोग राहत महसूस कर ही रहे थे कि शुक्रवार को सिमलीपाल वन क्षेत्र से 30 हाथियों का एक दल गुड़ाबांदा से सटे ओड़िशा के झारपोखरिया थाना क्षेत्र में पंहुच गया है। ओड़िशा के खैरबनी गांव में बांस की झाड़ियों के बीच हाथियों को विचरण करते ग्रामीणों ने देखा।
ओड़िशा वन विभाग की टीम हाथियों को गांव से दूर भगाने में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि सिमलीपाल वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई से वन क्षेत्र सिकुड़ रहा है। जिसके कारण वन्य जीव आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं। विगत दिनों हाथियों का एक दल गुड़ाबांदा के बेनीडांगर क्षेत्र में पंहुच गया था। इससे पहले हिरण भी सिमलीपाल वन क्षेत्र से गुड़ाबांदा क्षेत्र में पंहुच चुके हैं।