भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा
बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।
Dumaria: डुमरिया मंडल भाजपा कमेटी द्वारा बुधवार को भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष किशोर गिरी की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में प्रखंड प्रभारी रंगलाल महतो उपस्थित हुए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पुरे प्रदेश में भाजपा 22 दिसंबर से सदस्यता अभियान शुरू कर रही है। उस दिन सभी शक्ति केंद्रों में 250 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उसी प्रकार 23 एवं 24 नवंबर को सभी बूथों में सदस्यता अभियान प्रारंभ करना होगा। उन्होंने कहा कि 1 से 15 जनवरी तक सक्रिय सदस्यता अभियान भी पूर्ण करना है। बैठक शुरू करने के पहले प्रभारी रंगलाल महतो ने प. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बैठक में पार्टी संगठन को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक का संचालन दुखु सामद ने किया। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत पानी, सुखेंदु विकास पानी, आशुतोष पंडा, सुनिल साव, अमित दास, मोहन कर्मकार, संबरन पात्र, कमलेश साव, सुभाष गिरी, आनंद नायक, प्रकाश नायक व राम महतो आदि उपस्थित थे।






























