Gurabanda: गुड़ाबांदा प्रखंड के ज्वालकाटा लैंपस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को प्रमुख शुभोजीत मुंडा ने जनप्रतिनिधियों के साथ फीता काट कर किया। प्रमुख ने बताया कि सामान्य धान 2400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से सौ रुपए बोनस के साथ किसानों को प्राप्त होगा। चाकसोल के किसान चिनिवास महतो का धान लेकर धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ किया गया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
इस मौके पर उप प्रमुख रतन लाल राउत, पंसस पुष्पा महतो, लैंपस के अध्यक्ष डोमन हांसदा, सचिव अतुल कुमार महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ललित शर्मा, प्रभारी बीएओ कृष्ण सिंह कुंटिया व रविंद्र नाथ महतो आदि उपस्थित थे।