गुरुवार को 2 घंटे तक बाधित रहेगी विद्युतापूर्ति, पटमदा, बोड़ाम और काटिन फीडर में होगा मेंटेनेंस का काम
Patamda: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो -2 के अंतर्गत पटमदा, बोड़ाम और काटिन फीडर में बिजली की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी।
इस संबंध में विभागीय सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि हाइवे क्रॉसिंग में तार हटाने एवं डाली टहनी की छटाई हेतु 2 घंटे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इससे दिघी, पटमदा बाजार, माचा, जोड़सा एवं बोड़ाम प्रखंड के सभी इलाके प्रभावित होगी।





