मुकरूडीह में आयोजित सबर महिला छऊ नृत्य कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

Patamda: बंगाल सीमा से सटे बोड़ाम प्रखंड के मुकरूडीह गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मेला का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे सबर महिला छऊ नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इसमें फतेपुर, बराबजार की रेखा रानी सबर एवं पुंडरू, मानबाजार की गीता रानी सबर की टीम ने रात्रि 12 बजे तक अपनी छऊ कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मेला को सफल बनाने में मुकरूडीह जामातल पाड़ा मेला कमेटी के संचालक महेश्वर हांसदा, मनसाराम हांसदा, कलेश्वर महतो, बलराम महतो, उमाशंकर महतो, सुभाष महतो, दुर्योधन महतो व संजय महतो आदि ने सक्रिय योगदान दिया। मेला में अतिथि के रूप में पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, मुखिया प्रतिनिधि ललित हांसदा व ग्राम प्रधान संजीत महतो मौजूद थे।












