शॉर्ट सर्किट से मकान सह दुकान में लगी भीषण आग, दंपती की दर्दनाक मौत
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Ranchi: रांची जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र के डिबाडीह गांव में एक घर में लगी भीषण आग में बुधवार की देर रात एक दंपती की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर सोनाहातु पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घर में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। गांव में बाइक मिस्त्री का काम करने वाले 46 वर्षीय रंजीत साहू और उनकी पत्नी 42 वर्षीय मीना देवी की आग में जलने की वजह से मौत हो गई है।
Advertisements
सोनाहातु थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि बाइक मिस्त्री का काम करने वाले रंजीत साहू के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। इसके बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार रंजीत साहू बाइक मिस्त्री के साथ खुदरा में लाकर पेट्रोल और डीजल भी बेचा करता था। रात में जब शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी तो घर में मौजूद पेट्रोल और डीजल की वजह से आग ने भयावह रूप ले लिया और दोनों पति-पत्नी को संभलने का भी मौका नहीं मिला। दोनों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई।