बोड़ाम के बांकादा में 151 लोगों ने किया रक्तदान, उत्सव का माहौल

Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बांकादा मध्य विद्यालय में सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 151 लोगों ने काफी उत्साह के साथ रक्तदान किया। इसका आयोजन विश्व कल्याण समिति बांकादा-गागीबुरु, झारोटेफ पूर्वी सिंहभूम, बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट बोड़ाम एवं प्रतीक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया गया।

इसके लिए पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कई युवा वॉलेंटियर लोगो को जागरूक करते हुए तैयारी की। इसमें पटमदा, बोड़ाम, नीमडीह, चांडिल, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले एवं घाटशिला व मुसाबनी प्रखंड से भी कई शिक्षक एवं सरकारी कर्मचारियों ने कड़ी धूप के बावजूद उपस्थित होकर रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से बोड़ाम प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि शिवचरण सिंह सरदार, पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो, उप प्रमुख प्रतिनिधि फनी भूषण महतो, झारोटेफ के जिलाध्यक्ष पंचानन महतो, पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, ग्राम प्रधान प्रियदास सिंह, बिरसा कृषि विकास ट्रस्ट से ललिता महतो, फुचुराम महतो, परेश नाथ महतो, माधव चंद्र महतो, विद्याधर सिंह , फाल्गुनी महतो , रामपद महतो, तपन महतो, भक्त मंडल , बाबूलाल महतो, नित्य मण्डल , पद्मलोचन सिंह , राजेश दास, स्वपन कर्मकार, शम्भू सिंह , दयामय बाउरी, सनातन सिंह, शिवशंकर महतो, परेश मंडल, उत्पल चक्रवर्ती, पतित पावन दत्त, अर्जुन महतो, अरिजीत सरकार, पति सिंह व रथू महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान दिनभर उत्सव का माहौल रहा।
इसमें अतिथि के रूप में पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के प्राचार्य अरुण कुमार, पूर्व प्राचार्य पंचानन दास, समाजसेवी भीष्मनाथ महतो, विश्वनाथ महतो, पंसस धीरेन भुइयां, प्रफुल्ल महतो, प्रफुल्ल महतो, दुखुराम सिंह व जगदीश प्रसाद मंडल आदि मौजूद थे।






























