जेएलकेएम के आंदोलन का 24 घंटे के अंदर दिखा असर : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रांची की टीम ने की जांच
Patamda: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की पटमदा प्रखंड कमेटी के आंदोलन का असर दिखने लगा है। बुधवार को झारखंड के राज्यपाल एवं विभिन्न विभागों के सचिवों को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद से ही उसका असर तेजी से दिखने लगा है। इस संबंध में पार्टी के जिला प्रवक्ता सुब्रतो महतो ने बताया कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रांची की एक टीम गुरुवार को आदित्यपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के 2 आधिकारियों के साथ पटमदा पहुंची।
टीम में शामिल अधिकारियों ने ओड़िया, बनकुंचिया, कुमीर व काश्मार पंचायत में चल रहे पत्थर खदान एवं क्रशरों का निरीक्षण करते हुए जांच की। टीम ने कहा कि इस क्षेत्र में मात्रा से अधिक प्रदूषण होता है जो नियम विरुद्ध है जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को दी जाएगी। टीम ने बनकुंचिया, सामरजबड़ा, लायाडीह, चिरूडीह व गेरुवाला आदि गांवों में कड़ी धूप में घूम- घूम कर निरीक्षण किया एवं इस दौरान मिली खामियों पर प्लांट में मौजूद कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, महासचिव श्याम सुंदर महतो,साहेब राम महतो, भैरव महतो, सागर महतो, योगेश्वर महतो, अजित महतो, दया सागर महतो, कैलाश महतो, बिकास महतो, फुलचांद मुर्मू, निर्मल महतो, अर्धेंदु शेखर माझी व नन्दलाल महतो आदि मौजूद थे।