मुख्यमंत्री साधन सह मेधा परीक्षा में पटमदा के 37 विद्यार्थी सफल, एक छात्र को जिले में 9वां स्थान
Patamda: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री साधन सह मेधा परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के कुल 37 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष सर्वाधिक 9 विद्यार्थी आदर्श मध्य विद्यालय, बांगुड़दा से सफल हुए हैं। इनमें शुभंकर महतो, सुतपा महतो, नयन मोदक, आशीष कुंभकार, अनामिका महतो, सुलचना महतो, कंचन महतो, कौशिक मिश्रा एवं छंदा महतो शामिल हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर से 8 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इनमें हिमांशु महतो, आस्तिक महतो, संजय भुईयां, मलिंद्र टुडू, प्रीतिलता सिंह, पोरानी माण्डी, राजकुमार महतो एवं अनुकूल महतो शामिल हैं। एसबीजेएम पब्लिक स्कूल, बोड़ाम के 5 विद्यार्थी विकाश महतो, बिक्रम महतो, मुक्ता राणा, सदानंद मुदी एवं हेमाल हांसदा सफल रहे।
उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जोड़सा के प्रकाश गोराई को जिले में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। उसी स्कूल से रिंकी कुमारी एवं विजय गोराई ने सफलता हासिल की। पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय रसिकनगर से शुभोजित महांती, दीपिका सिंह एवं रेणुका महतो चयनित हुए। आदिवासी उच्च विद्यालय, बोड़ाम के कंचन मोदक एवं पुष्पांजलि महतो ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा मॉडल स्कूल पटमदा के प्रतीक महतो, मध्य विद्यालय बनकुचिया की कोयल महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शुक्ला की राखी महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगाटांड़ की दिया कुमारी, मध्य विद्यालय कुमीर की अंबालिका महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर की आकृति महतो तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेंगाड़ा के रितेश कुंभकार ने सफलता प्राप्त की। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय साधन सह मेधा परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें कक्षा 8वीं के विद्यार्थी शामिल होते हैं।

