बहरागोड़ा के प्रथम विधायक स्व. मुकुंदराम तांती की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Jamshedpur: कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की ओर से एग्रिको चौक में स्वतंत्रता सेनानी एवं बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक स्व. मुकुंदराम तांती की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू, अभिषेक सिंह राजपूत, प्रदीप सिंह एवं बंटी सिंह शामिल हुए। सभी अतिथियों ने स्व. मुकुंदराम तांती को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया।
इस अवसर पर समाज की ओर से राहगीरों के बीच चना एवं शरबत का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक उमाकांत दास, निरंजन तांती, सुरेंद्र दास, प्रदीप सिंह, पंकज कुमार दास, लक्ष्मण पात्रो, शंभू तंतुबाई, बनारस दास, बासुदेव दास, लाल तांती, विश्वनाथ तंतुबाई, नरेश पांचू व मनोज तांती सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


