बोड़ाम के जाहेर स्थल पर बहुद्देशीय भवन निर्माण की करोड़ों की योजना के मामले में अनियमितता का आरोप
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: शुक्रवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत डांगडुंग के ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कल्याण विभाग से स्वीकृत चिरुघुटु जाहेर स्थल के अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की है। बारहा दिशोम जाहेर कमेटी चिरुघुटु के अध्यक्ष जयपाल मुर्मू के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि करोड़ों की लागत से बने जाहेर स्थल में पार्ट 2 बहुद्देशीय भवन में ठेकेदार द्वारा बिना काम पूरा किए ही ग्राम प्रधान को हैंडओवर कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार 11 खिड़कियों में ग्रिल नहीं है, चेंजिंग रूम में 2 दरवाजा नहीं, सोलर प्लेट लगा है लेकिन लाइट नहीं एवं बाथरूम में पानी टंकी नहीं लगा है।
Advertisements
ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद एवं जुगसलाई विधायक मगंल कालिंदी से भी की है और अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की गई है। शिकायत करने वालों में लखन मांडी, शत्रुघ्न मुर्मू, बुलेश्वर मुर्मू, सिंगराई मुर्मू एवं आम्बाई मुर्मू आदि शामिल थे।