रक्तदान शिविर को लेकर बेलटांड़ बाजार में चलाया गया जागरूकता अभियान
Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की ओर से 23 अगस्त को ग्राम प्रधान संघ भवन पटमदा में आयोजित होने वाले एक दिवसीय रक्तदान शिविर की तैयारी के मद्देनजर शुक्रवार को बाजार में अभियान चलाया गया। समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बेलटांड़ बाजार के दुकानदारों एवं ग्राहकों के बीच जागरुकता अभियान चलाया।
अध्यक्ष ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर दुकानदारों में उत्साह है और उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने बताया कि शिविर में कम से कम 100 यूनिट रक्त संग्रहित करने के लिए प्रचार प्रसार जारी है। समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न गांवों में प्रचार-प्रसार कर की जा रही। जागरूकता अभियान में समिति के महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, मिहिर कुमार प्रमाणिक, प्रदीप कुमार पैड़ा एवं कल्याण कुमार गोराई शामिल शामिल थे।








