पूर्वी सिंहभूम के बीएड छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति, उपायुक्त से शिकायत
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पिछड़ा वर्ग के बीएड कक्षा के विद्यार्थियों ने सत्र 2023-24 की छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत सोमवार को उपायुक्त से मिलकर की। उन्होंने आरोप लगाया कि कल्याण विभाग पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक के 2717 छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने में रुचि नहीं ले रहा है।
Advertisements
उनका आरोप कि बीते नवंबर माह में एक बार जिला कल्याण पदाधिकारी ने विभाग से उनकी छात्रवृत्ति के लिए आवंटन मांगा था। हालांकि आज तक आवंटन जारी नहीं किया गया है। वे इस बात से परेशान हैं कि उनकी परीक्षा हो चुकी है और उन्होंने फीस जमा नहीं किया है। इसके कारण कॉलेज प्रबंधन कह रहा कि फीस जमा नहीं हुई, तो रिजल्ट रोक दिया जाएगा। ऐसे में उनके लिए आगे नामांकन कराना या नौकरी के लिए आवेदन करना मुश्किल हो जाएगा।
उनकी बातें सुनने के बाद उपायुक्त अनन्य मित्तल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे कल ही कल्याण सचिव को पत्र लिखकर आवंटन की मांग करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिले में 2023-24 सत्र में पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक के 12 हजार से अधिक विद्यार्थी हैं।