महाषष्ठी पर आज खुलेगा बेलटांड़ दुर्गा पूजा पंडाल का पट
Patamda: महाषष्ठी के अवसर पर शुक्रवार शाम 6 बजे पटमदा के बेलटांड़ चौक स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के पूजा पंडाल का उद्घाटन होगा एवं तत्पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप ने बताया कि पंडाल और प्रतिमा निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। बेल वृक्ष के नीचे मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।





