बांगुड़दा में बांग्ला जात्रा ‘बंदी मुसाफिर’ का मंचन, लोकल कलाकारों ने बटोरीं तालियां
Patamda : दुर्गा पूजा के महाषष्ठी के अवसर पर शुक्रवार को बांगुड़दा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बांग्ला जात्रा (नाटक) ‘बंदी मुसाफिर’ का मंचन किया गया। भैरबनाथ गंगोपाध्याय की रचना और पंचानन मिश्रा के निर्देशन में प्रस्तुत कार्यक्रम में हजारों की संख्या दर्शक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन रात 9 बजे स्थानीय समाजसेवी सनत कुमार महतो ने फीता काट कर किया।
कमेटी के सदस्य अबोध कालिंदी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के गोलकुंडा स्थित महामाया ड्रेस हाउस से जुड़ी महिला कलाकारों (तारा, मीना, राधा और श्राबनी) ने नाटक में बेहतर प्रस्तुति दी। वहीं स्थानीय कलाकारों में कार्तिक कर्मकार, मुरारी मोहन पाल, गौर कर्मकार, मितन रजक, अबोध कालिंदी, दशरथ कर्मकार, मनमोहन महतो, असित तंतुबाई, अभिमन्यु कर्मकार, कृतिवास कर्मकार, श्रीपद कर्मकार, गोविंद अग्रवाल, परेश माझी और शिवशंकर कर्मकार ने अपनी बेहतर भूमिकाओं के कारण दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। उद्घाटन समारोह में मुखिया प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, पंचानन मिश्रा एवं मनोज अग्रवाल आदि मौजूद थे।





