बोड़ाम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, घायल दंपती को जिला पार्षद प्रतिनिधि ने अपनी गाड़ी पर पहुंचाया अस्पताल

Patamda: बोंटा-बोड़ाम सात नाला मुख्य सड़क पर गुरुवार को शाम करीब 8 बजे हुई सड़क दुघर्टना में बोड़ाम निवासी बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घटना के तुंरत बाद रास्ते से गुजर रहे बोड़ाम के जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो ने अपनी कार से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
इस संबंध में माणिक चंद्र महतो ने बताया कि बोड़ाम गांव निवासी संतोष माहली (50 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ देर शाम अपने घर से बाइक पर सवार होकर हलुदबनी स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होने से बोंटा पंचायत मंडप के पास बीच सड़क पर दोनों गिर गए। घायल संतोष माहली के सिर, पैर एवं अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोट है। घटना की सूचना पाकर हलुदबनी गांव से कई लोग एमजीएम अस्पताल पहुंचे और घायलों की मदद की।



