प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मिले पटमदा के भाजपाई
Patamda: जमशेदपुर महानगर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे पटमदा के भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात की।
इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप कुमार महतो, संदीप मिश्रा, कृपासिंधु महतो, सदानंद महतो, बासुदेव मंडल, शांतनु मुखर्जी एवं मुरारी मोहन पाल आदि थे।


